गूगल वेब स्टोरीज क्या है – आज के समय में सबको विजुअल कंटेंट देखना पसंद है। इसलिए गूगल ने गूगल वेब स्टोरीज इस फीचर को बनाया है। यहाँ पर यूजर विडियो, इमेजेस के माध्यम से कंटेंट को अपने मोबाइल पर पुरे स्क्रीन पर देख पाएंगे।
शायद आपको लगता होगा की यह गूगल वेब स्टोरीज क्या है और इसका हमें क्या फायदा है।
तो इस पोस्ट में हम आपको गूगल वेब स्टोरीज के बारे मे सबकुछ बताने वाले है। यदि आप एक ब्लॉगर हो या अपना ब्लॉग बनाने की सोच रहे हो तो आपको इसे आखिर तक जरुर पढ़ना चाहिये।
तो चलिए सुरु करते है।

गूगल वेब स्टोरीज क्या है ?
क्या आपको पता है कि गूगल वेब स्टोरीज क्या है? गूगल वेब स्टोरीज गूगल के द्वारा वेबसाइट के लिए बनाया गया एक फीचर है। जिसमें आप फेसबुक, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन जैसी स्टोरीज बना सकते हो।
इसमें कंटेंट छोटी वीडियो, ऑडियो, इमेज, टेक्स्ट कि फॉर्म में होगा। जिन्हें यूजर अपनी फुल स्क्रीन पर देख पाएंगे। लेकिन आपको वेब स्टोरीज को बनाते समय कुछ नियमों का पालन करना है, जिन्हें हम आगे देखेंगे।
गूगल वेब स्टोरीज कहां दिखेंगी।
यूजर को वेब स्टोरीज गूगल सर्च, गूगल डिस्कवर, गूगल इमेजेस पर दिखाई देगी। इसे देखने के लिए यूज़र उस पर टॅप करके देख सकता है।
गूगल वेब स्टोरीज कैसे बनाएं
गूगल वेब स्टोरीज को आपको जरूर बनाना चाहिए क्योंकि आज के समय में हर किसी को विजुअल कंटेंट देखना पसंद है। तो आप गूगल वेब स्टोरीज कि मदद से अपने यूजर के लिए विजुअल कंटेंट बना सकते हो।
यह भी पढ़ो –
- 2024 में Blog Se Paise Kaise Kamaye – ब्लॉगिंग से पैसे कैसे कमाएं?
- Ghar Baithe Paise Kaise Kamaye (15 असली तरीके)
- Blogger Kaise Bane (50 हजार से 1 लाख महिना कमाए)
वर्डप्रेस प्लगइन
यदि आपकी साइट वर्डप्रेस पर है तो आपके लिए खुशी की बात यह है कि गूगल ने वर्डप्रेस के लिए गूगल वेब स्टोरीज बनाने का प्लगइन बनाया है।
जिसमें आपको बहुत से टेंप्लेट मिलेंगे। यहां पर आप सिर्फ ड्रैग और ड्रॉप करके वेब स्टोरीज बना सकते हो। इसके अलावा आपकी वर्डप्रेस इमेज गैलरी भी आपके काम आएगी।
Newsroom AI –
Newsroom AI की मदद से आप फ्री में गूगल वेब स्टोरीज बना सकते हो। यहां पर आपको बहुत सारे फीचर्स मिलेंगे जिससे आप एक बेहतरीन गूगल वेब स्टोरी बना पाओगे।
यहां पर स्टोरी बनाना बहुत आसान है। आपको यहा पर स्टोरीज बनाने के लिए पहले अकाउंट क्रिएट करना है। इसके बाद आप क्रिएट स्टोरी पर क्लिक करके स्टोरी बनाना शुरु कर सकते हो। इसके अलावा आपको यहां पर स्टोरी को वेबसाइट के साथ जोड़ने का ऑप्शन भी मिलेगा.
Newsroom AI में आपको बहुत सारे टेंपलेट भी मिलेंगे जिसकी मदद से आप एक शानदार स्टोरी बना सकते हो।
Make stories –
यह भी ऊपर बताए गए टूल की तरह ही है। जहां पर आप वेब स्टोरीज बना सकते हो। इसके विशेषता की बात करें तो यहां पर आपको गूगल वेब स्टोरीज बनाने के लिए फ्री इमेजेस, आईकॉन, सिंबल्स और बहुत कुछ मिलेगा। साथ ही आपको सिर्फ ड्रैग और ड्रॉप की सहायता से स्टोरी बनाने का अनुभव मिलेगा।
गूगल वेब स्टोरीज बनाने के फायदे
1. अपने वेबसाइट पर डायरेक्ट ट्राफिक कमाने का मौका
गूगल वेब स्टोरीज सिर्फ वेबसाइट के लिए है। इसकी मदद से आप अपनी साइट पर डायरेक्ट ट्राफिक भेज सकते हो। इसके लिए गूगल ने आपको वेब स्टोरीज की हर स्लाइड में एक लिंक लगाने का मौका दिया है।
जब यूजर को स्टोरीज देखते वक्त आपकी पूरी पोस्ट पढ़ने का मन करे तो वह लिंक के सहारे आपकी साइट पर पहुंच सकता है। इस तरह से आपके ब्लॉग पर डायरेक्ट ट्राफिक जाएगा।
2. यूजर का अनुभव बेहतर बनता है
जैसे कि आपको पता है आज के समय में सभी को विजुअल कंटेंट देखना ही पसंद है। ऐसे में आप भी गूगल स्टोरेज के मदद से अपने यूज़र के लिए विजुअल कंटेंट बना सकते हो।
3. ब्लॉग का SEO बेहतर होगा
गूगल वेब स्टोरीज की मदद से आप SEO में एक और नया तरीका आजमा सकते हो।
गूगल वेब स्टोरी की शुरुआत है इसलिए इसे ज्यादा कोई यूज़ नहीं कर रहा है। यदि आप इसका इस्तेमाल सबसे पहले करोगे तो आपके ब्लॉग की ट्राफिक जरुर बढ़ेगी।
Google Web Stories Earnings in Hindi
Google Web Stories से अच्छा पैसे कमाया जा सकते हैं, सबसे पहले, आपको ये समझना होगा कि सीधे तौर पर Google Web Stories से पैसा नहीं मिलता। लेकिन आप गूगल वेब स्ट्रोरिज से कुछ तरीको से पैसे कमा सकते हैं।
- Google AdSense: ये सबसे आम तरीका है. आप अपनी वेबसाइट पर Google AdSense के विज्ञापन लगा सकते हैं. जब भी कोई यूजर आपकी Web Story देखता है और उस विज्ञापन पर क्लिक करता है, तो आपको पैसे मिलते हैं.
- Affiliate Marketing: अपनी Web Stories में आप उन प्रोडक्ट्स का प्रचार कर सकते हैं जिनसे आप जुड़े हुए हैं. अगर कोई यूजर आपकी स्टोरी के ज़रिए उस प्रोडक्ट की वेबसाइट पर जाता है और कुछ खरीदता है, तो आपको कमीशन मिलता है.
- अपने खुद के प्रोडक्ट्स बेचना: अगर आपके खुद के प्रोडक्ट्स या सर्विसेज हैं, तो आप उन्हें अपनी Web Stories में प्रमोट कर सकते हैं।
इन तरीकों से कमाई करने के लिए, आपको सबसे पहले एक वेबसाइट बनानी होगी। उसके बाद, आप उसमें कोई ऐसा प्लगइन इनस्टॉल कर सकते हैं जो आपको Web Stories बनाने की सुविधा देता है।
यहाँ कुछ और चीज़ें हैं जो ध्यान रखनी चाहिए –
- अच्छी क्वालिटी की Web Stories बनाएं: जितनी बेहतर आपकी Web Stories होंगी, उतना ही ज्यादा ट्रैफिक आपकी वेबसाइट पर आएगा।
- ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर Web Stories बनाएं: लोग जिन चीज़ों को ढूंढ रहे हैं, उन पर ही स्टोरी बनाएं. इससे ज्यादा से ज्यादा लोगों तक आप पहुंच सकेंगे।
- अपनी Web Stories को लगातार पब्लिश करें: नियमित रूप से नई स्टोरीज़ बनाते रहें, ताकि लोग आपकी वेबसाइट पर वापस आते रहें।
अगर आप Google Web Stories से कमाई करना चाहते हैं, तो आपको मेहनत और लगातार काम करना होगा। लेकिन अगर आप सही तरीके से काम करते हैं, तो ये एक अच्छा इनकम सोर्स बन सकता है।
Google Web Stories बनाने के नियम
यदि आप एक ब्लॉगर है तो आपको गूगल स्टोरी जरूर बनानी चाहिए। लेकिन आपको वेब स्टोरीज बनाने से पहले इसके नियमो को जानना चाहिए।
क्योंकि यह गूगल के बनाए नियम है। एक ब्लॉगर के नाते आपको इसका जरूर पालन करना चाहिए तभी आपको अच्छा लाभ होगा। अन्यथा गूगल आपको दंडित कर सकता है।
1. गूगल के लिए हमेशा पूर्ण वेब स्टोरी बनाओ
जब आप गूगल के लिए वेब स्टोरीज बनाओगे तो उसे पूर्ण बनाओ। कहने का मतलब यह है कि आप अधूरी वेब स्टोरी बनाकर यूजर को बेवकूफ नहीं बना सकते।
उदाहरण से समझते हैं –
मान लीजिए आपने एक ब्लॉग लिखा है जिसका title है “ब्लॉग पर ट्रैफिक बढ़ाने के 17 तरीके” यह अगर ब्लेलॉग में 17 तरीके है तो आपको गूगल वेब स्टोरी में सभी तरीके देने है आप सिर्फ 8-9 तरीके ही add करते है तो आप यूजर को बेवखुब बना रहे हो और यह गूगल बिल्कुल भी नहीं चाहता। आपको वेब स्टोरी में पुरे 17 तरीके बताने है।
2. आप प्रति स्लाइड 1 लिंक को जोड़ सकते हैं
आप गूगले वेब स्टोरी को वर्डप्रेस प्लगइन के सहायता से बनाओ या किसी अन्य टूल की मदद से बनाओ इससे फर्क नहीं पड़ता।
लेकिन आपको यह जरूर ध्यान में रखना है कि वेब स्टोरी में प्रति स्लाइड में सिर्फ 1 ही लिंक जोड़ने की अनुमति है। आप समझ सकते हैं कि गूगल आपको प्रति स्लाइडर ट्राफिक कमाने का मौका दे रहा है।
3. पूरी वेब स्टोरी में आप सिर्फ एक एफिलिएट लिंक लगा सकते हैं
जब बात एफिलिएट लिंक की आती है। तो इसके लिए गूगल ने कहा है कि आप पूरी वेब स्टोरी में सिर्फ एक एफिलिएट लिंक लगा सकते हो। गूगल अपने नियमो को लेकर बहुत सक्त है इसलिए आपको गूगल के सभी नियमो का पालन करना है।
4. गूगल वेब स्टोरी में 5 – 30 पेज ही जोड़ें
आपको पूरी गूगल वेब स्टोरी में कम से कम (minimum) 5 और ज्यादा से ज्यादा (maximum) 30 पेज जोड़ने की अनुमति है। आपको भूल कर भी 30 से ज्यादा और 5 से कम पेजेस नहीं ऐड करने हैं। नहीं तो गूगल आपको दंडित कर सकता।
5. गूगल वेब स्टोरीज में सही टाइटल और टेक्स्ट का उपयोग करो
गूगल वेब स्टोरीज के लिए निर्धारित शीर्षक (title) की अक्षर लंबाई 40 से कम होनी चाहिए। यदि आप शीर्षक के साथ अतिरिक्त शब्दों का उपयोग करना चाहते हैं तो इसे 200 अक्षरों से कम में लिखो।
6. गूगल वेब स्टोरीज में छोटी वीडियो का उपयोग करें
आप गूगल वेब स्टोरीज में छोटी-छोटी वीडियो का उपयोग कर सकते हैं। लेकिन आपका हर वीडियो 15 सेकंड से कम का होना चाहिए। साथ ही वीडियो को माहितीपूर्ण बनाने के लिए उसे कैप्शन और सबटाइटल जरूर जोड़ें।
Conclusion – गूगल वेब स्टोरीज क्या है? कैसे बनाएं?
आशा करता हू आपको गूगल वेब स्टोरीज क्या है ? यह समज आया होगा। अपने नए ब्लॉग पर ट्राफिक लाने के लिए गूगल वेब स्टोरीज एक बेहतरीन उपाय हैं। इसे आपको अपने ब्लॉग पर जरूर इस्तमाल करना चाहिए। गूगल ने इसे bloggers के लिए ही तो बनाया हैं। लेकिन दोस्तो वेब स्टोरीस बनाते वक्त आपको गूगल के नियमो पर जरूर ध्यान देना चाहिए।
वैसे तो मैंने आपको गूगल वेब स्टोरी के बारे में सभी जानकारी दी है। लेकिन फिरभी आपको गूगल वेब स्टोरी को बनाने में कोई भी परेशानी होती है तो comment box में जरुर लिखो। मै उसका जरुर जवाब दूंगा।